भाजपा ने किया दिग्विजय सिंह का नया नामकरण

भाजपा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिग्भ्रमित हो गए हैं। उन्हें अखिलेश यादव की यूपी सरकार के समय की इलाहाबाद की सड़कें मध्य प्रदेश की, पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल का और राष्ट्रवाद का पाठ जिन सरस्वती शिशु स्कूलों में पढ़ाया जाता है, उनमें आतंकवादी दिखते हैं।

इसलिए अब उनका नाम दिग्भ्रमित सिंह कर देना चाहिए। मध्य प्रदेश में 2003 के विधानसभा चुुनाव में भाजपा ने जिस तरह दिग्विजय सिंह का नाम बंटाढार रखकर प्रदेश की बदहाली की स्थिति लोगों तक पहुंचाकर सत्ता हासिल की थी, अब उसी पार्टी के नेता उन्हें दृष्टिदोष की बात कह रहे हैं और दिग्भ्रमित बता रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी इस तरह की आदत की वजह से नया नामकरण दिग्भ्रमित सिंह किया है। शर्मा ने पूर्व मंत्री व दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धनसिंह से आग्रह किया कि पिता की आंखों की जांच कराएं।

उन्होंने जयवर्धन की चुटकी ली कि अन्यथा घर में भी कहीं उनके पिता कुछ कहने नहीं लग जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह 24 घंटे 365 दिन झूठ बोलते हैं।

उनकी झूठ पर बुनियाद खड़ी है। ये बुनियाद मध्य प्रदेश ने पहले ही तोड़ दी है। मिस्टर बंटाढार तो पहले से ही थे। जिन चीजों को वे दिखा रहे हैं, वो मिस्टर बंटाढार के नेतृत्व में ही हुई थी। प्रदेश की जनता उन्हें अच्छी तरह से जानती है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker