13 मई तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है और धन-लाभ होता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। 13 मई तक सूर्य देव मीन राशि में ही रहेंगे। मीन राशि में रहकर सूर्य देव कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। आइए जानते हैं, सूर्य मीन राशि में रहकर किन राशियों पर करेंगे कृपा-

मेष राशि- 

  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
  • भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
  • साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि-

  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • मान- सम्मान मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
  • प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
  • किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि-

  • इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
  • धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशि-

  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
  • सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
  • धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। 
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Back to top button