उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब बदले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब भापजा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। हाईकमान ने हरिद्वार विधायक व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले बंशीधर भगत यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नियुक्ति की है। कौशिक के दिल्ली दौरे के दौरान गुरुवार को केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। सूत्रों क मानें तो बंशीधर भगत को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक बहूत ही ज्यादा पावरफुल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही वह सरकारी प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी संभाले हुए थे। सरकारी कामकाम सहित सभी सरकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए कौशिक को ही अधिकृत किया गया था। वह हरिद्वार विस क्षेत्र से चार बार विधायक हैं। वह हरिद्वार से विधान सभा के सदस्य हैं। उन्होंने 2007-2012 में मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें पहली बार 2002 में विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। उसके बाद 2007, 2012 और 2017 में। 2017 में चुनाव जीता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker