26 अप्रैल 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…
![](https://rudrakshnews.com/wp-content/uploads/2024/04/राशिफल-6-2-780x470.png)
मेष राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।
वृषभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभ के नए रास्ते खोलेगी।
मिथुन राशि:- आज किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के ना होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है।
सिंह राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
कन्या राशि:- आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि:- आज के दिन स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज वह कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य-योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।
धनु राशि:- आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा।
मकर राशि:- आज नया वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा।
कुंभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है।
मीन राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है।