साइकिल न देने पर किशोर ने किया इंकार, सरफिरे साधू ने गुप्तांग पर किया वार, फिर…

Image result for गुप्तांग पर वार

फर्रुखाबाद. शमसाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की रात किशोर का गुप्तांग काटने का प्रयास किया गया। दरांती से किये गए हमले से किशोर बुरी तरह घायल हो गया। उसे सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल की चिकित्सीय रिपोर्ट हासिल कर ली है। जिसमें 60 फीसदी गुप्तांग कटा दिखाया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर के रहने वाले घायल किशोर के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंश(12) साइकिल से जा रहा था। रास्ते मे उसे साधू (14)पुत्र राजेश ने रोक लिया। साधू गांव का ही रहने वाला है।

उसने उससे साइकिल मांगी, अंश ने जब साइकिल देने से मना कर दिया तो साधू ने उसके गुप्तांग पर दरांती से वॉर कर दिया। जिससे अंश का गुप्तांग बुरी तरह कट गया। वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। अंश के चीखने चिल्लाने की आवज सुन गांव के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर अंश की जान बचाई।

मामले की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि गुप्तांग काटने का प्रयास करने वाले साधू की तलाश में पुलिस ने छापा मारा है लेकिन वह मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। अंश की चिकित्सीय रिपोर्ट थाने मंगा ली गई है। जिसमें उसके गुप्तांग में गम्भीर चोट पाई गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker