भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO

गूगल, ट्विटर जैसी कई बड़ी कंपनियों के बाद अब एक और दिग्गज इंटरनेशनल कंपनी स्टारबक्स ने भी एक भारतीय को अपना CEO चुना है। ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने गुरुवार को भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाने की अनाउंसमेंट की है।

अगले साल संभालेंगे स्टारबक्स की कमान
स्टारबक्स ने कहा है कि लंबे समय से पेप्सिको के एक्जीक्यूटिव रहे लक्ष्मण नरसिम्हन लंदन से सिएटल में आने के बाद 1 अक्टूबर 2022 को स्टारबक्स में शामिल होंगे। क्योंकि, स्टारबक्स सिएटल में बेस्ड है। लक्ष्मण नरसिम्हन 1 अप्रैल 2023 तक स्टारबक्स के इंटरिम CEO हॉवर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके बाद लक्ष्मण अपना CEO रोल अपनाएंगे और कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।

लक्ष्मण कंपनी को लीड करने के लिए बेस्ट हैं
हॉवर्ड शुल्त्स ने कहा कि लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी को लीड करने के लिए बेस्ट हैं। नरसिम्हन का मैच्योर और इमरजिंग मार्केट दोनों में ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। जैसा कि मुझे उन्हें जानने का मौका मिला है। यह स्पष्ट हो गया है कि वे ह्यूमैनिटी में इंवेस्ट करने के हमारे जुनून और हमारे पार्टनर्स, कस्टमर्स और कम्युनिटीज के लिए हमारे कमिटमेंट को आगे ले जाएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रोका निर्मला सीतारमण का रास्ता, बीजेपी वर्कर्स से झपड़

शुल्त्स लंबे समय तक स्टारबक्स के CEO रहे थे। जिन्होंने 1987 में स्टारबक्स को खरीदने के बाद इसे आगे बढ़ाया। पूर्व CEO केविन जॉनसन के रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद शुल्त्स मार्च में कंपनी के इंटरिम CEO बने। शुल्स अब नरसिम्हन के पदभार संभालने के बाद भी कंपनी के बोर्ड में शामिल रहेंगे।

पेप्सिको-रेकिट के CEO थे नरसिम्हन
55 साल के नरसिम्हन UK बेस्ड कंपनी रेकिट के CEO थे। रेकिट ने गुरुवार को नरसिम्हन के अचानक कंपनी छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी। इस अनाउंसमेंट की बाद रेकिट के शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिली थी। इससे पहले नरसिम्हन ने पेप्सिको में CEO, ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर समेत कई लीडरशिप रोल निभाए थे।

मैकिन्से एंड कंपनी में भी किया काम
नरसिम्हन ने पेप्सिको के लेटिन अमेरिका, यूरोप और सब-सहारन अफ्रीका ऑपरेशंस के CEO के पद पर काम किया था। नरसिम्हन कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में सीनियर पार्टनर थे, जहां उन्होंने US, एशिया और इंडिया में अपने कंज्यूमर, रिटेल और टेक्नोलॉजी प्रेक्टिसेस पर फोकस किया था।

पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से किया मास्टर्स
नरसिम्हन ने भारत में पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज में मास्टर डिग्री ली थी। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी मास्टर्स किया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker