लखनऊ में छाया घना कोहरा, तेज हवा से बढ़ी ठंढ़, बारिश का भी अलर्ट

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में बारिश का अलर्ट है। सुबह घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। ठंडी हवाओं और अधिक नमी के कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह का तापमान 12 से0 दर्ज किया गया, लेकिन महसूस होने वाला तापमान 12 से0 से भी कम रहा। दिन के समय हल्की धूप जरूर निकलने की संभावना है।

तेज हवा के कारण तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ शहर का न्यूनतम तापमान 10से0 और अधिकतम तापमान 19 से0 रहने का अनुमान है। नमी का स्तर सुबह 91ः रहा। कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता 30 मीटर तक होने से यातायात धीमा रहा।

Back to top button