केन तट पर मनाया गया श्रावणी उपाकर्म

बांदा। वामदेव संस्कृत विद्यालय के आचार्यों और छात्रों ने केन तट पर श्रावणी उपाकर्म मनाया। इस दौरान शास्त्रीय विधि विधान का उपयोग किया गया। संस्कृत सप्ताह के पहले दिन गतिगायन व शुभाकमना संदेश दिया।
संस्कृत सप्ताह के मौके पर वामदेव संस्कृत विद्यालय कैलाशपुरी में छात्रों व आचार्यों के द्वारा केन नदी के तट पर श्रावणी उपाकर्म शास्त्रीय विधि विधान से मनाया गया।

इसमें प्रायश्चित संकल्प से लेकर गौदुग्धए गौदहीए गौघृत आदि पंचगव्य के द्वारा स्नान कराया गया तथा भस्म स्नान सर्वोषधि स्नान आदि कराया गया। संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस में गतिगायन व शुभकामना संदेश दिया गया। द्वितीय दिवस में विभिन्न संस्कृत स्लोगन लिखे गए।

तृतीय दिवस में संस्कृत वाचनए संस्कृत काव्य पाठ किया गया। चतुर्थ दिवस में पौधरोपण एवं उसके नाम पट्टिका लगाई गई।

पांचवें दिवस में श्रावणी उपाकर्मए अष्टाध्यायी पाठ स्पर्धाए वेद पाठए गीता पाठ आदि का आयोजन किया गया। छठवें दिवस में सुभाषित उष्ठ पाठ स्पर्धाए संस्कृत अंत्याक्षरी का आयोजन और सातवें दिवस संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ।

प्राचार्य अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुए। उपाकर्म में डाण् अशोक कुमार अवस्थी प्राचार्य वामदेव संस्कृत महाविद्यालयए यज्ञदत्त अवस्थीए रामऔतार तिवारीए पीयूष त्रिवेदी व विद्यालय के 50 से अधिक छात्र उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker