दर्दनाक हादसाः यमुना नदी में पलटी नावए दो की मौत

बांदा। गुरूवार को बबेरू तहसील अंतर्गत मरका गांव में दोपहर में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने के बाद कई लोग तैर कर जीवित बच गए। जबकि कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

नाव में लगभग 40 लोग सवार थे जो मरका से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। बबेरू तहसील के मरका गांव से नाव के जरिए लोग फतेहपुर आते जाते हैं गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई।


ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गुरुवार को लगभग 3 बजे सवारियों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। बड़े पैमाने पर गोताखोरों नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।


इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारीए डीआईजीए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker