श्रीरामकथा विश्राम दिवस: कलयुग केवल नाम अधारा। सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा।।
हमीरपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित लोदीपुर निवादा में चल रही जगत नियंता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कल्याणमयी और मोक्षदायिनी पावन कथा का विश्राम दिवस आज भव्य और दिव्य रहा।
वंदनीय परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से अंतिम दिवस में प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण कर आनंद लेने हेतु शेखर यादव जी न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट कार्यक्रम संरक्षक,राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ,सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल जी, डॉ आशीष गौतम जी,महेश चंद्र चतुर्वेदी जी अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय, शिवशंकर सिंह जी कार्यक्रम प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक मा. विधायक मनीषा अनुरागी जी, कार्यक्रम सह संयोजक मा. जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत जी, जितेन्द्र सिंह एमएलसी, श्रीनिवास बुधौलिया जी चेयरमैन, जेएस मौर्य जी, अशोक यादव जी, एमपी सिंह तोमर जी,लेखराम अनुरागी जी, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार जी, गुड्डू सिंह परिहार जी,पप्पू सिंह जी, उमेश निगम जी,हर्षवर्धन सिंह जी, अभिषेक तिवारी जी संयोजक हमीरपुर इकाई, क्षेत्र एवं जिले से आए हुए वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्त्ता बंधु सहित हजारों की संख्या में सम्माननीय श्रद्धालुगणों ने अपनी गौरवमई उपस्थिति से कृतार्थ किया।
प्रभु श्रीराम की करुणा के पात्र समस्त भगवत प्रेमियों का इस पावन आयोजन में पधारने के लिए आयोजक ने आभार व्यक्त किया।