यमुना नदी की आरती कर सफाई की ली जिम्मेदारी

उरई/जालौन,संवाददाता। यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए गुजरात के राजकोट से आए महंत ने ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत के साथ यमुना जी का अभिषेक किया। विधि विधान से समाजसेवियों के साथ यमुना जी की पूजा अर्चना की और लोगों को नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंगलवार को गुजरात के राजकोट से महंत मनमोहन दास नगर के किलाघाट पर उरई ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्दन महाराज के साथ पहुंचे।

यहां पर नगर के समाजसेवियों के साथ यमुना नदी के संरक्षण और प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया और उसके बाद पूरे विधि विधान से मां यमुना का अभिषेक किलाघाट के तट पर किया। सभी के साथ मिलकर मां यमुना की आरती की।

इस दौरान महंत मनमोहन दास ने बताया कि मां यमुना में स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है और इसमें स्नान करने से लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं। मां यमुना हमें पीने के जल से लेकर अनाज तक देती हैं। हम लोग अपनी मां का ही ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

इसको साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिये सभी लोग पूरे श्रृद्धा भाव से मां यमुना से प्रार्थना करें वह हमेशा अपने जल से हमें अभिसिंचित करें। ठडेश्वरी मंदिर के महंत सुद्दन महाराज ने कहा कि कालपी कालिंद्री के तट पर बसा प्राचीन और धार्मिक केंद्र है।

मां कालिंद्री हमेशा यहां के लोगों की रक्षा करती हैं। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों से कहा कि सभी लोग मिलकर इसे साफ सुथरा रखें और पूरे श्रद्धा भाव से मां यमुना की पूजा अर्चना करें। इस मौके पर शिवपाल बाबा, बलरामदास, रूपनारायण, गोल्डन बाबा, अरविंद यादव, वीरपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker