डिलीवरी के बाद बेली फैट और वेट करना है कम?

हालांकि अधिकांश नई माताएं प्रेग्नेंसी से पहले के आकार में वापस आने की कोशिश करती हैं। महिलाएं उन एक्सट्रा किलो को खोने के लिए खुद को मजबूर करती हैं, जो बिल्कुल गलत है।

मां बनना एक खूबसूरत एहसास है। हां, इसके लिए काफी सारी चीजों को छोड़ना पड़ता है, जैसे मन पसंद खाना, ड्रेस, शेप वगैराह। लेकिन इस एहसास को पाने के लिए मां सब कुछ त्याग कर भी देती है।

हालांकि अधिकांश नई माताएं प्रेग्नेंसी से पहले के आकार में वापस आने की कोशिश करती हैं। महिलाएं उन एक्सट्रा किलो को खोने के लिए खुद को मजबूर करती हैं, जो बिल्कुल गलत है। सी-सेक्शन के बाद, आपके शरीर को पहले की तरह ठीक होने के लिए समय चाहिए।

1) क्या आप जानती हैं कि ब्रेस्टफीड से आप वजन घटा सकती हैं? जी हां, बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने से आप एक्सट्रा कैलोरी  को कम कर सकते हैं। 

2) प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकता है आपको कई चीजें खाने के लिए रोका गया हो और आप बच्चे को जन्म देने के बाद उन सभी स्ट्रीट फूड को खाने की चाह रख रही हैं तो आपको इससे बचान चाहिए। पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद आपको हेल्दी डायट की ओर रुख करना चाहिए। ये आपके और बच्चे दोनों के लिए सही रहेगा। एक ऐसी डायट खाएं जिसमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा हो। साथ ही कैलोरी युक्त खाने से दूर रहें। 

3) पोस्ट प्रेग्नेसी वेट लॉस के लिए आपको अल्कोहल से दूर रहना चाहिए। अल्कोहल में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसी के साथ इसमें बिल्कुल न्यूट्रिएंट्स नहीं होते। जिसके कारण आपका बैली फैट बढ़ सकता है। साथ ही ये बच्चे के लिए अच्छा नहीं होता। अगर आप बच्चे को ब्रेस्टफीड या फिर वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपको इसे पूरा तरह से अवॉइड करना चाहिए। 

4) एक्सरसाइज फैट कम करने में मदद करती है। हालांकि सी-सेक्शन के बाद आपको कूंदने से बचना चाहिए। इसकी बजाए वॉक करें, ब्रिस्क वॉक आपकी मदद कर सकता है।    

5) शक्कर के अंदर काफी मात्रा में कैलोरी होती हैं। खाने में ज्यादा शक्कर से वजन बढ़ता है, साथ ही डायबिटीज और दिल की परेशानियां होती हैं। ऐसे में फ्रूट जूस, जैम बिस्कुट जैसी चीजों को खाने से बचें। शुगर क्रेविंग होने पर आप फ्रेश फ्रूट या फिर ड्राई फ्रूट खा सकती हैं। 

6) डिलीवरी के दो हफ्तों बाद आप पोस्ट प्रेग्नेंसी मसाज कर सकते हैं। ये मसाज काफी हद तक बेली फैट को कम करने में मदद करती हैं और लिम्फ नोड्स से लिक्विड को कम करने में मदद करती है, जिससे आपकी कमर कम हो जाती है। हालांकि, शुरुआती दिनों में केवल पीठ, हाथों और पैरों पर ध्यान दें। डिलीवरी के चार हफ्ते बाद, जब निशान बनने लगते हैं, तो पेट के एरिया में बिना दर्द के मालिश की जा सकती है।

7) सी-सेक्शन आपके पेट की कुछ मांसपेशियों को काट देता है, जिसकी वजह से आपके पेट पर फैट की एक थैली बन जाती है। इससे आपके पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पर दबाव पड़ता है। इसलिए, हैवी एक्सरसाइज से पहले 6-8 सप्ताह तक इंतजार करना जरूरी है। 

8) कट पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद आप टमी बाइंडिंग कर सकते हैं। इसमें पेट को मलमल के कपड़े से बांधा जाता है जो पट्टी जैसा दिखता है। माना जाता है कि टमी बाइंडिंग पेट को अंदर करने में मदद करता है।

9) कम से कम 5 घंटे की नींद लेने से आप पेट कम कर सकते हैं। यह मुश्किल है लेकिन इसके लिए आप इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं कि जब आपका बच्चा सोए तभी आप सो जाएं। इससे आपकी इमोशनल हेल्थ भी बेहतर होगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker