पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भटपुरा जलाला गांव निवासी ग्रामीण ने पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर महिला के खिलाफ थाने में दी है। वही पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुरारा क्षेत्र के भटपुरा जलाला गांव निवासी मनफूल पुत्र रामलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे नाबालिग पुत्र मंगल 15 वर्ष को मोहल्ले की महिला सत्तो पत्नी सुरेश निषाद ने प्रेमजाल में फंसाकर दो लाख रुपये नकद व डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर ले लिए।

इसके बाद मिलने से मना कर दिया। तथा बाहरी लोगों को मारने के लिए लगा दिया। 19 जुलाई की शाम को मंगल ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। तथा सब बाते बताई तथा उनके भय से वह गांव के बाहर नहर किनारे चला गया। जब हम लोग उसको खोजने के लिए गए तो नीम के पेड़ से फांसी पर लटक रहा था।

तब पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस ने उसको उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित ने पुत्र की मौत का जिम्मेदार सत्तो को बताया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।

Back to top button