हमीरपुर आपदा ग्रुप के सदस्यो ने बाढ़ पीड़ितो को वितरित की सब्जी पूड़ी

हमीरपुर। आज हमीरपुर आपदा ग्रुप के संरक्षक डा. सुरेश कुमार कोरी व उनकी पत्नी संध्या वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनु मोर्चा भाजपा/सभासद वार्ड 14/जिला योजना समिति हमीरपुर ने बाढ़ पीड़ितों को पूड़ी सब्जी वितरित किया। जिसे खाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।

यह बाढ़ पीड़ित जमुना घाट जहां नाव में बैठकर भोजन वितरण किया। उसके बाद वार्ड 14 डिग्गी व वार्ड 8 केशरिया का डेरा के बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसा लक्ष्मीबाई पार्क से लेकर राठ मोड़ तक लगाये तम्बू रोड के किनारे बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया गया और आपदा ग्रुप के संरक्षक डा. सुरेश कुमार कोरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी बाढ़ आपदा आई हुई है।

और अधिक पानी आने के कारण लोग रोड के किनारे रहने को मजबूर हो गये है और जब तक बाढ़ रहेगी। तब तक हम सभी बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाते रहेंगे।

इसके अलावा और जो भी मदद होगी हम करेंगे मेरा मकसद है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा नही सोना चाहिये। ग्रुप के सदस्य राजे लम्बरदार, विकास वर्मा, अमित पोगा, सरोज कुमार चैधरी, दिवान जी, विकास श्रीवास मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker