वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कुरारा-हमीरपुर। आज जनपद हमीरपुर के विकासखंड कुरारा के ग्राम पंचायत जल्ला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक्शन एड यूनिसेफ के द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में नामांकन एवं उपस्थिति में सुधार हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के मीना मंच के छात्र-छात्राओं द्वारा लड़का लड़की एक समान तथा बाल विवाह बाल श्रम आदि मुद्दो पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाद विवाद प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा लड़की लड़का एक समान होने के लिए बच्चों द्वारा प्रकाश डाला गया। प्रथम ग्रुप में नैन्सी, शालिनी, नंदिनी, संध्या, शशि, इच्छा, अतुल सोनी, राधा, स्वाति ने प्रतिभाग किया। दूसरा ग्रुप उमंग तिवारी, हर्षित, सतीश, दिलीप, तेज प्रताप, अतुल कुशवाहा, नितिन, विशाल, आदर्श आदि ने प्रतिभाग कर अपने विचारों को रखा।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणविजय चक्रवर्ती तथा ग्राम प्रधान संतोष सिंह एवं एसएमसी समिति की अध्यक्ष शिव देवी ने वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा की लड़का लड़की एक समान यह मुद्दा अति उत्तम है।

क्योंकि अक्सर गांव में लड़कियों की भ्रूण हत्या एवं कम उम्र में शादी करना आदि प्रचलन में है। इसी प्रकार निर्णायक मंडल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान संतोष व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणविजय चक्रवर्ती ने ने भी अपने विचार रखे। एसएमसी अध्यक्ष ने कहा की प्रधानाध्यापक सूची बनाकर दें कि कौन बच्चे उपस्थित रहते हैं।

हम उनके घर घर जाकर प्रेरित करेंगे शत प्रतिशत नियमित स्कूल भेजने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एसएमसी समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सहायक जिला समन्वयक सत्येन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार और धन्यवाद दिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker