बाढ़ पीड़ितो के लिये बनायी गयी किचिन

हमीरपुर। आज हमीरपुर आपदा ग्रुप की बाढ़ पीड़ितों के लिये बनाई गई किचिन का उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजकिशोर गुप्ता व सदर विधयाक डा. मनोज प्रजापती द्वारा फीता काट कर किचिन का शुभारंभ किया। इस किचिन में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना बनाया जायेगा।

जब तक बाढ़ है, तब तक खाना बनेगा। संरक्षक डा. सुरेश कुमार कोरी व उनकी पत्नी संध्या वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनु मोर्चा भाजपा/सभासद वार्ड 14/जिला योजना समिति हमीरपुर ने बाढ़ पीड़ितों को पूड़ी सब्जी वितरित किया। जिसे खाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।

यह बाढ़ पीड़ित वार्ड 14 डिग्गी व वार्ड 8 केशारिया का डेरा व वार्ड 7 कुछेछा के है। राठ मोड़ के है, लक्ष्मीबाई पार्क से लेकर राठ मोड़ तक लगाये तम्बू रोड के किनारे बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया गया और आपदा ग्रुप के संरक्षक डा. सुरेश कुमार कोरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी बाढ़ आपदा आई हुई है और पिछले साल भी बाढ़ आई थी।

अधिक पानी आने के कारण लोग रोड के किनारे रहने को मजबूर हो गये है। जिस प्रकार पिछले वर्ष मेरे द्वारा जब तक बाढ़ रही थी। तब तक खाना खिलाया था और इस बार भी जब तक बाढ़ खत्म नही होती है। तब तक हमीरपुर मुख्यालय के जो भी वार्ड बाढ़ से प्रभावित हुये है और वहां की जनता रोड़ पर आ गई है।

उनको हम रोज खाना खिलायेंगे इसके अलावा और जो भी मदद होगी हम करेंगे मेरा मकसद है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा नही सोना चाहिये। ग्रुप के सदस्य राजे लम्बरदार, विकास वर्मा, अमित वर्मा, सचिन कुमार सहित सभी सदस्यो ने मिलकर खाना परोसा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker