ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमण

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में बेतवा व यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। लोगो के मकानों में पानी भर गया है। वही बाढ़ के पानी से सेकड़ो एकड़ भूमि में बोई गई खरीफ की फसलो का नुकसान हुआ है। वही लोगो के लिए विद्यालयों में अस्थाई बाढ़ राहत शिविर बनाये गए हैं।

ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा किया। कुरारा क्षेत्र के भौलीं ग्राम पंचायत के मजरा कोतुपुर व पटिया में ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीण अपना गृहस्थी का सामान घरों से निकाल कर ऊंचाई वाले स्थान पर ले जा रहे हैं।

गांवनिवासी नरेंद्र निषाद, रामकरन सुरेन्द्र आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि मकानों में पानी भर जाने से कच्चे मकान गिर गए हैं। वही गांव की लाइट काट दी गयी है। जिससे पेयजल की समस्या हो रही है। तथा गांव के हेंडपंम्प खराब पड़े हैं। तथा खरीफ की फसलो में पानी भर जाने से फसल नष्ट हो गई है।

सिकरोड़ी गांव में गांव के चारो तरफ यमुना नदी का पानी भर गया है तथा पानी बढ़ रहा है। लोगो के रहने के लिए गांव के विद्यालय में अस्थाई राहत शिविर बनाया गया है। उमराहट गांवनिवासी बीरेंद्र सिंह, रघुनंदनसिंह, हाकिम सिंह आदि ने बताया कि यमुना नदी के बाढ़ का पानी गांव के अंदर भर गया है।

प्राथमिक विद्यालय में पानी पूरी तरह भर गया है।तथा गांव में पानी घरों तक पहुंच गया है। वही पारा से कुरारा आने वाले रास्ते में गांव के मेन सड़क में बेतवा नदी का पानी भर गया है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

दोनो नदियों के किनारे बसे गांव में स्थिति खराब हो रही है। ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भृमण कर स्थिति को देखा। तथा पुलिस भी सक्रिय है। राजस्व विभाग द्वारा भी राहत शिविर में रहने वाले लोगो को अभी व्यवस्था नही की गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker