यमुना नदी में नहाने गई वृद्ध महिला की डूबकर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम

बबेरुध्बादा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका यमुना नदी पर नहाने गई 70 वर्षीय वृद्ध महिला की डूब कर मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका गांव के यमुना नदी का है। जहां मरका के सरजू डेरा की रहने वाली नन्ही देवी पत्नी चुनकावन निषाद यह पति.पत्नी खेत पर काम कर रहे थे। तभी अमावस्या को लेकर नन्ही देवी यमुना नदी में नहाने की बात कह कर चली गई।

तभी नहाते समय बाढ़ होने की वजह से पैर फिसल गया जिससे डूब गईए जब आसपास के किसानों ने देखा तो मौके पर पहुंचकर किसानों ने यमुना नदी से बाहर निकाला तब तक नन्हीं देवी की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गयाए वहीं सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट बनाने के लिए भेजा हैं

उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर उप जिलाधिकारी रावेद्र सिंह ने दैवीय आपदा के तहत मृतक परिवार को 4 लाख रुपये दिलाए जाने की बात कही है।
वही पड़ोसियों ने बताया मृतक वृद्ध महिला के दो पुत्र और एक पुत्री थीए जिसमें सभी की शादी हो चुकी थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker