ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमण

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गांवों का ब्लाक प्रमुख ने भृमण कर लोगो से जानकारी ली। तथा प्रभावित लोगों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। कुुरारा क्षेत्र के मनकी कला, मनकी खुर्द निन्नी आदि गांव का भृमण कर ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर जानकारी ली।

मनकी खुर्द में नीचे की बस्ती में यमुना नदी के पानी का भराव होना शुरू हुआ है। जिसमे प्रभावित लोगों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय में की गई है। तथा सार्वजनिक शौचालय व गौशाला में बाढ़ का पानी भर रहा है। यमुना नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है।

लोगो से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया। वही क्षेत्र के कोतूपुर, पटिया, सिकरोड़ी आदि गांव में भी यमुना नदी के पानी से जहां खरीफ की फसलें डूब गई है। तथा पानी गांव के अंदर तक पहुंच गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker