यमुना नदी में एक और शव बरामद,13 हुई मरने वालों की संख्या

बांदा,संवाददाता। यमुना नदी में सोमवार को 5वें दिन सर्चिंग जारी रही। इस दौरान एक और शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त सीता पत्नी बाबू निभौर के रूप में हुई है। वह थाना बबेरू क्षेत्र की रहने वाली थी। दो लोग अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

यमुना नदी में 11 अगस्त को हादसा हुआ था। नाव पलटने से 32 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोग तैरकर बाहर आए गए थे। तीन लोगों शव मिले थे। सोमवार तक 13 लोगों के एनडीआरएफ एसडीआरएफ ने शव बरामद किए गए हैं। मृतक महिला असोथर थाना जिला फतेहपुर के लक्ष्मणपुर की रहने वाली थी।

उसकी शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके जा रही थी। उसके पति का शव 2 दिन पहले ही मिल चुका है। पति-पत्नी की मौत से 2 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतक की 16 साल की बेटी और 15 साल का बेटा अनुज है।

रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को बांदा में यमुना में नाव पलट गई थी। जिसमें 35 लोग सवार थे। 9 लोगों के शव शनिवार को मिले हैं। 8 शव बहकर फतेहपुर बॉर्डर तक पहुंच गए थे। एक शव मरका घाट से मिला है। तीन शव 11 अगस्त को बरामद हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है।

लापता लोगों में से 5 अपने घर में जिंदा मिले थे। इसकी पुष्टि पुलिस वेरिफिकेशन में हुई है। 15 लोगों को हादसे के दिन ही बचा लिया गया था। डीएम अनुराग पटेल ने बताया, हम लोगों ने 45 कांटे बनवाकर उनको रस्से से बांधकर उस पर 90 किलो का वेट रखकर नदी में घसीटा गया।

जो नाव फांसी है, उसको निकाला जा सके। नाव के नीचे कोई न दबा हो। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। आज टीम फिर इसी उम्मीद के साथ एक बार फिर रेस्क्यू करेगी। जिससे नाव और लापता 3 लोगों का पता लगाया जा सके।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker