जसपुरा में जिला पंचायत सदस्य का उप-चुनाव आज

बांदा,संवाददाता। जसपुरा की जिला पंचायत सदस्य के उप-चुनाव का मतदान कल होगा। 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहां पर 45 हजार 349 मतदाता हैं। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

जिला पंचायत सदस्य स्वेता सिंह की आत्महत्या के बाद सीट खाली चल रही थी। इस बार उनकी सास चुनाव मैदान में हैं। निषाद समाज से आशीष निषाद की चाची चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह परिहार की पत्नी चुनावी मैदान में है।

भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। बांदा के जसपुरा प्रथम क्षेत्र से भाजपा नेत्री स्वेता सिंह गौर जिला पंचायत सदस्य बनी थीं।

27 अप्रैल को उनके आवास पर उनका शव फंदे पर झूलता मिला था। घ्घ्घ्घ्जिसके बाद स्वेता सिंह के भाई ने उसके पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आज बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 43 मतदान केंद्रों के 82 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker