पंखे का प्लग लगाते समय महिला को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

बांदा,संवाददाता। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला आज शनिवार की दोपहर को अपने घर पर पंखे का प्लग लगा रही थी। उसी समय करंट की चपेट पर आकर झुलस गई।

बेसुध हालत पर पड़े हुए परिजनों ने देखा तो अस्पताल पर भर्ती कराया है। मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव का हैं। जहां की रहने वाली राजकुमारी पत्नी राकेश कुमार उम्र (45) आज शनिवार को दोपहर अपने घर पर पंखे का प्लग विद्युत बोर्ड पर लगा रही थी।

उसी समय करंट की चपेट पर आने से गंभीर रूप से झुलस गई। वही बेसुध हालत पर पड़ी हुई थी। जैसे ही परिजनों ने देखा तो बेसुध हालत में बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया हैं।

जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गम्भीर हालत देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया हैं। वही महिला के पति राकेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं घर पर नहीं था।

जब घर पहुंचा तो यह जमीन पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। थोड़ी देर बाद जब बताया कि करेन्ट लगा है। तो बबेरु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं।

बबेरु सीएचसी के डॉक्टर रामनरेश पटेल ने बताया कि परिजनों के द्वारा महिला राजकुमारी उम्र 45 वर्ष निवासी मऊ थाना मरका को लेकर आए थे। परिजनों के अनुसार महिला को करन्ट लगा था। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गम्भीर होने की वजह से जिला अस्पताल बादा के लिए रिफर किया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker