यमुना का बढने लगा जलस्तर, बाढ़ राहत चैकियां अलर्ट

उरई/जलौन,संवाददाता। विभिन्न राज्यों में हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर लगभग आधा मीटर बढ़ गया है। हालांकि अभी यमुना खतरे के निशान से नीचे है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर की प्रतिघंटे की रिपोर्ट शासन और प्रशासन को भेजी जा रही है। प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चैकियों को अलर्ट भी कर दिया गया है।

उधर, यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। विभिन्न राज्यों में हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार अभी किसी बांध का पानी नहीं छोड़ा गया है इसके बावजूद यमुना का जलस्तर बरसात के चलते पिछले 24 घंटे में लगभग आधा मीटर बढ़ गया है।

केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शासन व प्रशासन को यमुना के बढ़ते जलस्तर की प्रति घंटे की रिपोर्ट भेजी जा रही है। हालांकि यमुना अभी खतरे के निशान से नौ मीटर नीचे है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र की लगभग छह बाढ़ राहत चैकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

लेखपालों को भी गांवों में यमुना की बाढ़ पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे बसे लगभग 50 गांवों में लोगों की धड़कन बढ़ने लगी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker