दीवार गिरने से नीचे दबकर महिला की मौत

बांदा,संवाददाता। एक महिला के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर वो गंभीर रूप से घायल हुई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

उसके चार बच्चों समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिले की जारी गांव निवासी रजौली (30) अपनी मां और चार बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। छोटी सी दुकान के जरिए वो अपने बच्चों और परिवार का भरण पोषण करती थी।

शुक्रवार को वह किसी काम से जा रही थी तभी अचानक बारिश के पानी से भीगी हुई दीवार भासक कर ढह गई। जिसके मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने देखा तो महिला को निकाल कर जिला अस्पताल ले गए। शरीर से अधिक ब्लड निकल जाने के चलते महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है। उसकी मौत के बाद परिवार की सुधि लेने वाला अब कोई नहीं बचा है।

Back to top button