नाबालिग को शादी का झांसा देकर बनाया मां, शादी से किया इंकार

बांदा,संवाददाता। एक किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने रेप कर उसको एक बच्चे की मां बना दिया। अब वह उससे शादी से इंकार रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी। वहां उसके फूफा के भाई ने उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया।

उसके विरोध करने पर उसने उससे शादी का वादा किया। कुछ समय बाद फिर पीड़िता को अकेला पाकर उसने घटना को अंजाम दिया। जब लड़की गर्भवती हो गई। तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

आरोपी फरार चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बबेरू क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के घर गई थी। वहां एक दिन उसके फूफा के भाई छोटू ने उसको अकेले में पाकर उसका रेप किया।

फिर वो उसको धमकाते हुए वहां से भाग निकला। लोकलाज के डर से किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। इससे आरोपी के हौंसले बढ़ गए। उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके चलते वो गर्भवती हो गई।

जब घरवालों को लड़की के नाबालिग होने की जानकारी हुई तो उन लोगों ने उसके बुआ-फूफा से छोटू की शिकायत करते हुए पीड़िता के गर्भवती होने की बात बताई। साथ ही कहा कि छोटू की शादी उनकी लड़की से करवा दे। तो उन लोगों ने मना कर दिया।

शनिवार सुबह पीड़िता को दर्द उठने पर घरवाले उसे सीएचसी में ले गए। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। घरवालों ने आरोपी पक्ष से मां-बच्चे को अपने साथ रखने को कहा तो वो लोग तैयार नहीं हुए। रविवार शाम को पीड़ित पक्ष ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है।

लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया और फिर सूरत भाग गया। मेरी लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी। मां ने कहा कि मेरे और मेरी बेटी के साथ गद्दारी हुई है। हम लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालते हैं। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker