भाई की मौत के बाद भटक रही बहन, कहा खुद को भाई की पत्नी बताने वाली ने घर पर कर लिया कब्जा

बांदा,संवाददाता। भाई के कत्ल के बाद बहन को अपनी हत्या का डर सता रहा है। उसने डीएम से मिलकर अपनी शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उसने अपनी भाभी पर भाई की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने हमारे भाई को मारा। अब वो ही लोग हमारे घर पर कब्जा करना चाह रहे हैं।


जिले के शहर कोतवाली के कालू कुआं चैकी के पास की निवासी पूनम सिंह ने डीएम से मुलाकात की। उसने बताया कि आरती सिंह व उसकी मां और कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा संपत्ति की लालच में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अभी तक पुलिस द्वारा घटना का खुलासा नहीं किया गया है।

बताया ष्मेरे माता-पिता नहीं हैं। मेरा भाई आरती को घर ले आया और बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है। अब जब आरती से शादी के कागजात मांगे जा रहे हैं। तो वह कागज नहीं दिखा पा रही है।


पूनम ने कहा कि आरती अपनी को मां व कुलदीप के साथ अवैध तरीके से घर में रहने लगे हैं। आए दिन झगड़ा करते हैं और पुलिस को गुमराह करके हम लोगों को घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस भी फर्जी लोगों का साथ दे रही है। जिसकी शिकायत कालू कुआं चैकी इंचार्ज से की गई तो उन्होंने भी कोई बात नहीं सुनी। उल्टा हम लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे और फर्जी लोगों से मिले हुए है।

आए दिन पुलिस घर के चक्कर लगा रही है और हम लोगों को घर से निकलने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके चलते आज डीएम से मदद की गुहार लगाई है। जो लोग घर में अवैध तरीके से रह रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker