भाकियू ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

हमीरपुर। आज भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देकर बताया कि खरीफ की फसल में समय से बारिश न होने के कारण फसले नष्ट हो गयी है।

जिले में पहले से किसानों की समस्या दयनीय है। इस साल समय से बरसात न होने के कारण किसान और भी चिंतित है। इसलिये किसानो के सम्पूर्ण कर्ज माफ किये जाये, किसानो को जो बैंक व विद्युत विभाग द्वारा आरसी व नोटिस की जा रही है व अवैध वसूली की जा रही है।

उस पर तत्काल रोक लगायी जाये। अन्यथा आगामी समय में आन्दोलन करने को मजबूर होगे। बैंको के द्वारा किसानो को जो सहायता राशि मिल रही है। उसको बैंक न होल्ड़ रखा है।

जबकि सरकारी सहायता राशि को उनको रोकने का कोई हक नही है। इस समस्या का तत्काल निदान किया जाये। जिले में सभी किसानो को सम्मान निधि मिलनी चाहिये, हमीरपुर जिले को सूखा घोषित किया जाये, आन्दोलन के दौरान किसानो के ऊपर लगाये गये मुकदमे वापस किये जाये।

उक्त समस्याओं पर आगामी पंचायत 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रसासन की होगी।

यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत, रामदास सविता, रामलखन, शिवशंकर, विनोद कुमार सहित आदि किसान मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker