सावन में मांस-मछली की दुकानें प्रतिबंधित की जाए
बांदा,संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद ने सावन के महीने में मांस-मछली की दुकानें प्रतिबंधित करने की मांग की है। विहिप पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने कहा कि मंदिरों के मार्गों पर मुर्गा मांस मछली की दुकानों से हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।
सावन में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ियों के स्वागत सत्कार के लिए भंडारा आदि की व्यवस्था भी की जाती है। इसलिए सड़क मांस की दुकानों को एक महीने के लिए प्रतिबंधित किया जाए।