योग सप्ताह में ऑनलाइन निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बांदा,संवाददाता। जनपद के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा में दो दिन पहले योग सप्ताह का आयोजन हुआ था। गुरुवार को योग सप्ताह के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई।

जिसमें स्कूल के ही बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योग का अभ्यास कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 21 जून तक चलेगा। आज आयोजित की गई प्रतियोगिता का विषय योगा के संबंध में था। चूंकि कॉलेज बंद चल रहा है, इसलिए प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन था।

इसमें तीस बच्चों ने प्रतिभाग किया था। योग के बारे में बच्चों को जागरूक करना ही इसका उद्देश्य था। प्रतियोगिता का आयोजन अरुण कुमार सिंह और चेतराम ने किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में सुशील कुमार गर्ग, राजेन्द्र कुमार, वीरेंद्र दीक्षित रहे।

निबंध में अनल पटेल प्रथम, अंजली द्विवेदी द्वितीय तथा धनंजय सिंह आशुतोष त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में राजेश कुमार, सोमनाथ तिवारी और गिरिजेश मिश्र निर्णायक भूमिका में रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि गुप्ता प्रथम, कामिनी सिंह द्वितीय तथा अंजली द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं।


प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्म की कुशलता ही योग है। योगरू कर्मसु कौशलम अर्थात जिससें व्यक्ति का जीवन महान बनता है। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है।

बताया कि योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आरंभ होने के बाद हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है।

आगामी 21 जून को भव्य रूप से विद्यालय में अष्टम विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी को आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता में कालीचरण बाजपेयी, सुरेन्द्र शर्मा, शान्ति भूषण यादव, कमलेश कुमार, राममिलन यादव, प्रेमलता आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker