धूमधाम से मनायी आल्हा जयंती

बांदा,संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा ने बबेरू कस्बे के भूषण थोक स्थित बरात घर में आल्हा की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष देवराज यादव के नेतृत्व में यदुवंशियों ने अपने कुल पुरोधा की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

मुख्य अतिथि बबेरु नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सूर्य पाल यादव और विशिष्ट अतिथि दीर्घा पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह और बुजुर्ग लाला भैया यादव ने आल्हा गायन से सभी में ऊर्जा का संचार किया। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र, टोपी व बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

वहीं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बुद्धिजीवियों पर यादव समाज के पुरोधाओं की गौरव गाथा को छिपाने व भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि देश की हर लड़ाई में यादवों ने सदैव अपना बलिदान दिया है।

यादव समाज देश हित में हमेशा समर्पित रहा है। इसके बाद भी देश की आती-जाती सरकारों ने हमेशा यादव समाज पर कुठाराघात किया है। बड़ा उदाहरण सेना में अहीर रेजीमेंट का न होना है।

जबकि सबसे ज्यादा कुर्बानी यादवों ने दिया है। कहा कि पृथ्वीराज चैहान को वीर अहीर आल्हा ऊदल ने 52 बार युद्ध में परास्त किया और हराने के बाद जीवनदान दिया।

लेकिन पृथ्वीराज चैहान ने धोखे से उनपर पीछे से वार किया, यह यदुकुल पुरोधा का इतिहास रहा है। यदुकुल शिरोमणी वीर आल्हा की जयंती समारोह में पधारकर सभी ने समाज हितार्थ समर्पित भावनाओं को आपसी भाईचारा कायम रखने को अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डीआर यादव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, आयोजक रवी यादव, पूर्व सुबेदार देवकुमार यादव, मुन्ना बाबू, अशोक यादव, मुन्ना यादव,विनोद यादव, अध्यक्ष युवा मीडिया प्रभारी सामवेद यादव,आनन्द यादव,अरुण यादव ,अमित यादव, सुमित यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker