सीएम योगी ने दूर की बुंदेलखण्ड की बदहालीः अयोध्या सिंह

बुंदेलखण्ड विकास बोर्ड अध्यक्ष ने की परियोजनाओं की समीक्षा

तिंदवारी ;बांदा। त्यागीए मेहनतीए ईमानदार और रात दिन अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग नेतृत्व हमें मोदी और योगी के रूप में मिला हैए यह हमारे देश और प्रदेश का सौभाग्य है।


उक्त विचार बुधवार को तिंदवारी विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विकास परियोजनाओं की समीक्षा अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि योगी ने बुंदेलखंड की बदहाली को दूर कर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने हेतु ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है।

इस बोर्ड को शासन को सुझाव देनेए विकास कार्याे के निरीक्षण कार्यों की दृष्टि से नए प्रस्ताव सीधे सरकार को भेजने आदि के अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष अनेक महापुरुषों की जन्म स्थली रहा है और हमारा देश संघर्षए त्यागए तपस्या का ऋषि परंपरा वाला देश है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत शक्तिशालीए सर्वसंपन्नए क्षमतावानए प्रतिभावान और ऊर्जावान देश के रूप में उभर कर सामने आया है। केंद्रीय की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल संचयन हेतु अनेक प्रकार से काम कर रहीं हैंए इसके लिए हर गांव में अमृत सरोवर विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण हुआ दूरदर्शी कार्य होगा।

हर गांव में एक खेल मैदान बनानाए जहां खेलकूद के साथ.साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेए योगी सरकार इसके लिए ठोस कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव में अमृत सरोवर के रूप में एक ऐसा स्थान बनेगाए जहां लोगों को रोजगार भी मिल सके।

इससे हम अपने गांव को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना सकेगे। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताया। बैठक का संचालन विकास खंड अधिकारी अजय पांडेय द्वारा किया गया जिन्होंने तिंदवारी विकासखंड द्वारा कराए गए तथा भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों का विस्तृत विवरण पेश किया।

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा सफाई कर्मियों की घोर लापरवाहीए अकर्मण्यता सहित गौशालाओं में आ रही प्रमुख समस्याओं के साथ.साथ मनरेगा में पैसा ना आने की शिकायत की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंहए भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदीए मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठीए विकास खंड अधिकारी अजय पांडेयए प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छेददूएए डी ओ विनोद झाए ए डीओ दिनेश यादवए जे ई आर ई एस रमेश सेंगरए जे ई रिंकू गुप्ताए जयकरण वर्मा ए बलदेव कुशवाहाए पतिराखन निषादए धर्मेंद्र सिंह कल्लूए अखिलेश त्रिपाठीए अरुण सिंह पटेलए जौहरिया प्रजापतिए आलोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker