बीडीओ ने व्यास गंगा खुदाई का किया निरीक्षण, कार्यदायी संस्था को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उरई/जलौन,संवाददाता। जल संरक्षण हेतु व्यास गंगा में करवाई जा रही खुदाई का खण्ड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में मनरेगा के तहत हो रहे खुदाई कार्य को देखा एवं व्यास गंगा से पानी कैसे प्रवाहित हो इसके लिये कार्यदायी संस्था को दिशा निर्देश दिये।
उनके साथ एडीओ पंचायत हरेन्द्र सिंह व ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद मौजूद रहे। बीते 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण योजना का प्राचीन कालीन व्यास गंगा के जीर्णोद्धार का शुभारम्भ भारत सरकार के मंत्री भानु प्रताप वर्मा एवं जनपद जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा खुदाई करके किया गया था।
व्यास गंगा में हो रही खुदाई का खण्ड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने एडीओ पंचायत हरेन्द्र सिंह व ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण में मनरेगा के तहत हो रहे खुदाई कार्य को देखा एवं व्यास गंगा से पानी कैसे प्रवाहित हो इसके लिये कार्यदायी संस्था को दिशा निर्देश दिये। बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह ने बताया की खुदाई का कार्य 22 अप्रैल से आरंभ हुआ था, व यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर देवकली ग्राम प्रधान बालसिंह निषाद एवं पंचायत मित्र गंगा प्रसाद मौजूद रहे।