विद्यार्थी परिषद ने जावेद का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

जालौन/उरई। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के बयान पर बबाल मचा हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गीतकार जावेद अख्तर का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया एवं उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर गीतकार जावेद अख्तर की संघ के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में देवनगर चैराहा पर जावेद अख्तर का पुतला दहन किया गया। संगठन के नगर मंत्री सत्यम याज्ञिक ने बताया कि गीतकार जावेद अख्तर ने एक बयान में संघ की तुलना तालिबान से की गई है।

एबीवीपी के सदस्यों ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता भारत मां की रक्षा करते हैं। जबकि तालिबानी आतंकवादी हैं। आतंकवादियों से तुलना करने पर यह आंदोलन उनका समूचे देश में जारी रहेगा।

उन्होंने इसका विरोध करते हुए गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किए जाने की मांग की। अंत में देवनगर चैराहे पर गीतकार जावेद अख्तर का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर हर्ष गुप्ता जिला सहसंयोजक, शशांक नायक नगर आंदोलन प्रमुख, आयुष द्विवेदी नगर सह मंत्री, अंशु, आलोक चतुर्वेदी, करन पटेल, आर्यन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker