भाजपा राज में महंगाई से जनता त्रस्त: पाठक

झांसी। समाजवादी योग संदेश यात्रा का शिविर सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में आयोजक बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला के नेतृत्व में लगाया गया। उक्त आयोजन पर योग गुरु आचार्य पं. अजय कुमार पाठक ने योगाभ्यास कराया तदोपरांत पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रामदेव योग समिति संस्थान के योग गुरु आचार्य पं. अजय कुमार पाठक ने बताया कि पांच अगस्त को कन्नौज से प्रारंभ हुई समाजवादी योग संदेश यात्रा का उद्देश्य योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना व समाजवादी विचारधारा एवं अखिलेश यादव की नीतियों, सिद्धांतों, समता व समानता के संदेश को लेकर योग शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है। योग संदेश यात्रा अनवरत चलती रहेगी।


उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में योग शिक्षकों की बुरी दुर्दशा हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आश्वासन पर जिसमें उन्होंने कहा कि एल. के. जी. से लेकर पी. जी. तक में योग शिक्षक बनाने का कार्य सपा सरकार करेगी उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है इसका सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मण समाज झेल रहा है।

भाजपा सरकार राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को ठग रही है महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, सांप्रदायिकता व जनता के बीच भेदभाव इसका प्रमाण है। श्मशान और कब्रिस्तान पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार में जनता ने कोरोना काल में श्मशान और कब्रिस्तान की स्थिति भी देखी है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता, धर्म आधारित राजनीति वाली सरकार को बदलकर प्रदेश में विकास करने वाली सपा सरकार बनाने जा रही है।


इस दौरान सपा नेता शकील खान, पार्षद दिनेश यादव दीपू, पं. राहुल मिश्रा, प्रशान्त बरगड़, एड. रविंद्र सिंह यादव, अमन यादव, सत्येंद्र, विवेक यादव, अमान सोनी, सौरव यादव, राम दीक्षित, गौरव यादव, रोहित मौर्य, अमिताभ ठाकुर, गौरव भोजला, रमन शर्मा राजगढ़, स्वामी तिवारी, ह्रितिक शर्मा, विवेक कश्यप, राम शर्मा, रविंद्र ठाकुर, शशांक महाराज मिशन, शिमांशु सेन, अमन खटीक, जितेंद्र सोनी, शिवा यादव अथाई पूरा, विवेक पठोरिया, यदुश्रेष्ठ, कुलदीप, कपिल, गोलू, व दर्जनों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker