गर्मी में पानी संकट से पनप रहा गुस्सा

बांदा,संवाददाता। भीषण गर्मी में पानी संकट गहराने लगा है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। दूरदराज से इस्तेमाल के लिए पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए उच्चाधिकारियों से जलापूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।

ओरन के नगरवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।जल संस्थान की लापरवाही से पैलानी के बाशिंदे बाल्टीभर पानी को मोहताज है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। जल संस्थान दुरुस्त नहीं कर रहा है।

कुछ इलाकों में नई पाइप लाइन पड़ना है। इस पर भी जल संस्थान अभियंता ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में गर्मी में पानी संकट से लोगों में गुस्सा पनप रहा है। रज्जन आदि ने बताया कि कई महीने से लोग पानी को परेशान हैं।

जल संस्थान अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उप जिलाधिकारी को भी संकट से अवगत कराया गया। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, ओरन में पिछले दो दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा है।

जलापूर्ति बंद होने से नगर वासियों को दूरदराज लगे हैंडपंप और कुओं आदि से पानी ढोना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में जलापूर्ति न होने से आक्रोश पनप रहा है। अधिकारी भी सुध नहीं ले रहे हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker