मुख्तार अंसारी की जेल में बंद कैदी चकमा देकर फरार, कारागार में हड़कंप

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल में बंद एक कैदी रविवार रात सभी सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि बाहुबली मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है।

जब से उसे इस जेल में रखा गया है, तब से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल में कई चक्र का पहरा है। गेट से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा है। ऐसे में एक बंदी का भाग जाना जेल और पुलिस सुरक्षा की पोल खोल रहा है। बताया गया कि उस कैदी का नाम विजय आरख है।

वह लूट और डकैती के आरोप में जेल में बंद था। गिरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय को 11 फरवरी को जेल लाया गया था। रात में जब वह भाग निकला तब इमरजेंसी अलार्म बजने से प्रशासन को इसकी जानकारी हुई और हड़कंप मच गया।

लोगों से अपील की गई है कि यह कैदी कहीं भी नजर आए तो पुलिस को जानकारी दें। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि फरार बंदी को अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker