जिला कांग्रेस कमेटी सूचना प्रौद्योगिकी के जनक, भारत रत्न स्व•राजीव गांधी की  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी

बाँदा अलीगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी  की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण, पुष्प अर्पण कर याद किया गया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व ,राजीव गांधी भारत की अजीम शख्सियत है।
समूचा भारत आज उनके जीवन से प्रेरणा ले रहा थे कांग्रेस जनों को उनके रास्ते पर चलना है, उनके कृतित्व को अपने जीवन में उतारना है, व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर गांव का स्वराज गांव में स्थापित किया।
सामाजिक बराबरी, सामाजिक समरसता, एकता, सद्भाव के हिमायती थे, यह भारत देश उनके नक्शे कदम पर चलता रहे यही आवश्यकता है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, के तत्वाधान में कैम्प कार्यालय, में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर  श्रद्धांजलि देते हुये, तत्पश्चात, अस्पतालों में कोरोना महामारी  से प्रभावित गरीब परिवारों को लंच पैकेट वितरण किये गये।
इस कार्यक्रम में  उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग सैय्यद अल्तमश हुसैन, प्रदेश महासचिव एन एस यू आईआकाश दीक्षित, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष शनि पटेल,एन एस आई यूजिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस बाँदा विधानसभा अध्यक्ष इरफान खान, सुखदेव गांधी सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker