कोरोना संकट से निपटने को लोकतंत्र सेनानियों ने की मदद

चार लाख दस हजार रूपये की चेक दी डीएम को

हमीरपुर। आज जनपद हमीरपुर के लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में कोरोना कोविड-19 महामारी से निपटने व पीड़ित लोगों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में चार लाख दस हजार रूपये की धनराशि दान की है। ज्ञात हो कि जनपद हमीरपुर के लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद में कुल 82 सदस्य हैं। जिसमें 70 पुरुष और 12 महिला सदस्य हैं। इस प्रकार कुल 82 सदस्यों द्वारा जिसमें प्रति सदस्य 5000 की धनराशि दान की गई। इस प्रकार कुल 410000 की धनराशि दान की गई है।

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने इस संकट की घड़ी में बड़े दिल व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए यह सहायता राशि दान की है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद हमीरपुर द्वारा देश सेवा का यह एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया हैं। ज्ञात हो कि इसके सभी सदस्य 70 वर्ष की आयु से अधिक के हैं। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद इनमे अभी भी देश प्रेम का जज्बा कम नही हुआ है। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने सक्षम लोगों से अधिक से अधिक धनराशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने का यह महान अवसर है।

ज्ञात हो कि लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के सदस्य शिवपाल प्रजापति ने एक लाख रूपये की सहायता धनराशि व्यक्तिगत रूप से इसके पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान की है, इसके अतिरिक्त आज पुनः पांच हजार रूपये की धनराशि दान की है। जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, महामंत्री सरस्वती शरण, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल कटिहार तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker