कन्याभोज व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन

सुमेरपुर-हमीरपुर। आज नवरात्रि के नवमी के दिन कस्बे में विशाल कन्याभोज व विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह कन्याभोज कराया गया। उसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर से लेकर शाम तक भण्डारा चलता रहा। जिसमें हजारों लोगो ने प्रसाद खाया।

श्री नवदुर्गा महोत्सव महोत्सव मंडल सुमेरपुर के अध्यक्ष पुष्पराज सोनी ने बताया कि आज नवरात्रि की नवमी के दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमेें सुबह काफी संख्या में कन्याओं को खिलाया गया। उसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के लोगो व राहगीरो को प्रसाद खिलाया गया।

भण्डारे में हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसाद खाया। इस मौके पर श्री नवदुर्गा महोत्सव मंडल सुमेरपुर के अध्यक्ष पुष्पराज सोनी, ब्रजेश सिंह, सोनू गुप्ता, जगदीश निगम, वीरेन्द्र शुक्ला, लाल, बाचू ओमर, गोली दादा, रामजी मिश्रा, विजय चैरसिया सहित आदि लोगो को सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker