मोदी के मन की बात व प. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का कार्यक्रम सम्पन्न

हमीरपुर। भाजपा पूर्वी मंडल सुमेरपुर में मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह की अध्यक्षता में समस्त बूथों पर मन की बात का कार्यक्रम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम नगर के वार्डाे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों मे किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। माह के अंतिम रविवार को मोदी की मन की बात का कार्यक्रम भी सुना गया।

इसी प्रकार पचखुरा खुर्द में बूथ 263 में बूथ अध्यक्ष रणधीर सिंह व ग्राम प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

वहीं टिकरौली में बूथ 139 में बूथ अध्यक्ष ब्रजभूषण शक्ति केन्द्र संयोजक रविप्रताप के साथ मंडल महामंत्री श्याम धुरिया ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

नगर के वार्डाे में एक से 18 के वार्ड अमिलिया में रणवीर सिंह, अशोक सिंह, कमाता प्रसाद, नई बस्ती में राजेश सहारा, रवि गुप्ता, मानसिंह, धर्मेश्वर बाबा में आदित्य अवस्थी, पुनीत, कन्हैया, पवन सैनी, बांकी रोड में रोहित शिवहरे, भौरा में महेंद्र सिंह, कैथी में शिवप्रकाश सिंह सेंगर इत्यादि ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker