आज भारतीय जनता पार्टी सुमेरपुर पूर्वी मंडल की बैठक सम्पन्न

सुमेरपुर-हहमीरपुर। मंडल इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उपस्थित रहे। नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाये जाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तय किए गए।

जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर, रक्त शिविर, वृक्ष रोपण, मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, जल ही जीवन जागरूकता अभियान आदि अनेक कार्यक्रम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी। वार्ड अध्यक्षों को भी आगे आने वाले नगर निकाय चुनाव के बारे में अवगत करवाया गया। संचालन मंडल महामंत्री श्याम धुरिया ने करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में एक जुट होकर काम करते हुए अपनी पार्टी द्वारा नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद को विजई बनाकर अपनी पार्टी की गरिमा बनाए रखना होगा।

इसके बाद मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। राजेश सहारा, रणवीर सिंह, रोहित शिवहरे, रवि, शरद् चंदेल, पवन सैनी, अशोक सिंह, पुनीत गुप्ता, मोहित सविता, महेश शुक्ला, मानसिंह, अमित सिंह, रविप्रताप, कुलदीप साहू, चंद्रशेखर कुशवाह, सुनील सिंह, अनिल दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker