भाजपा नेता के पुत्र की दूकान की चोरी में पुलिस के हाथ खाली

  • व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

भरुआ सुमेरपुर। भाजपा नेता के पुत्र के प्रतिष्ठान में सोमवार/मंगलवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। लगातार हो रही चोरियों तथा उनके खुलासे ना होने पर व्यापार मंडल ने गहरी नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल का आरोप है कि पुलिस चोरियों की एफआईआर नहीं दर्ज करते हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

 सोमवार/मंगलवार की रात नवीन गल्ला मंडी के सामने भाजपा नेता क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन गुप्ता की ट्रैक्टर एजेंसी में संचालित उनके पुत्र विनय कुमार की ज्वेलरी की दुकान से अज्ञात चोरों ने खिड़की,दरवाजा व कांच का केबिन तोड़कर 15 लाख के जेवरातों के साथ दस हजार की नगदी पार कर दी थी।

इस घटना का मुकदमा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह में कई बड़ी चोरियां कस्बे में हुई हैं। जिनका मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया है।

आयुष विवि की धीमी प्रगति से सीएम नाराज, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

मुकदमा दर्ज न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कस्बे की हुई चोरियों का खुलासा नहीं होता है तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया है और हर बिंदु खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker