जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

हमीरपुर। आज 6 बजे ही जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने यमुना व बेतवा नदियों का जायजा लेने, बाढ़ पीड़ितों से मिलने, उनका हालचाल जानने तथा उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया हो रही है अथवा नही, इसका जायजा लेने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थलों पर बने अस्थाई शरण स्थलो का मुआयना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने सर्वप्रथम चैरा देवी ग्राउंड के पास निवासरत बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन ,पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाएं आदि समय से उपलब्ध हो रही है अथवा नहीं। इसके बारे में उन्होंने लोगों से जानकारी ली।

सभी के द्वारा समय समय पर भोजन, पानी एवं अन्य सुविधाएं मिलने की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए स्वयं भूसा वितरित किया। तत्पश्चात उन्होंने राठ रोड एवं कुछेछा स्थित अस्थाई शरण स्थल का मुआयना कर वहां पर भोजन पानी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में लोगों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।

तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की टीम मौके पर भ्रमण शील है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तत्काल डॉक्टरों से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी समस्या पर उनके नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 05282-222365, 222330 पर भी किसी भी प्रकार की समस्या पर अवगत कराया जा सकता है।

जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अस्थाई शरण स्थल में प्रभावित लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों में किसी भी दशा में आखेट अथवा अन्य गतिविधियां ना की जाए, यह जानलेवा हो सकता है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।

Back to top button