विभाजन त्रासदी को लेकर लगाई गई प्रदर्शन,भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

उरई/जालौन,संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जालौन में विभाजन की त्रासदी और पीड़ा को याद करने के लिए भाजपा ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना और सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर किया।

इस प्रदर्शनी में विभाजन की त्रासदी और पीड़ा के बारे में सचित्र दिखाया गया है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में बंटवारे के दौरान लोगों के संघर्षों व बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी लगाई गई है।

यह प्रदर्शनी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उरई में भी लगाई गई, इसमें सचित्र दिखाया गया कि विभाजन के दौरान किस तरीके से लोगों को कठिनाइयों और दुख दर्द और पीड़ा का सामना करना पड़ा था।

विभाजन का दंश किस तरीके से लोगों को झेलना पड़ा था। इसी के तहत पिछली सदी में देश की जनसंख्या के सबसे बड़े विस्थापन की याद भी दिलाता है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिये उरई के साथ जिले के कई लोग पहुंचे हुए थे।

Back to top button