ई रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार बस में मारा पत्थर

भरुआ सुमेरपुर। सागर से कानपुर जा रही मध्य प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस में फैक्ट्री एरिया के समीप एक सिरफिरे ई रिक्शा चालक ने पत्थर पर शीशा तोड़ दिया। इस घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। बस के परिचालक ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।

 गुरुवार को दोपहर में मध्य प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर सागर से कानपुर जा रही थी। कस्बे के फैक्ट्री एरिया में इटरा निवासी ई रिक्शा चालक शैलेंद्र ने बस में पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ दिया। इससे बस में सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए।

घटना के बाद चालक ने बस रोककर परिचालक एवं यात्रियों के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक को दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस अभिरक्षा में थाने में मौजूद ई रिक्शा चालक शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि बस चालक हमेशा तेज गति से निकलता है।

इससे वह कई बार आते जाते हादसे का शिकार होते-होते बचा है। इसी खुन्नस के चलते उसने बस में पत्थर मारा था। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि शैलेंद्र के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद बस कानपुर के लिए रवाना हो गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker