भविष्य बनाने के लिए स्मार्ट फोन का सदुपयोग करें युवा

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के युग चेतना महाविद्यालय में शासन से प्राप्त हुए 110 स्मार्टफोन छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्रबंधक ज्योतिर्मयानंद महाराज ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता के साथ वितरित किया। 

 कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि इस स्मार्टफोन में अच्छाई बुराई का समागम है। इसका सभी लोग सदुपयोग करके भविष्य सँवारे।

ताकि आगे चलकर कुछ बनने की राह मिल सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे तो भगवान बन सकता है। मनुष्य से बड़ा शैतान भी कोई नहीं है। सरकार की मंशा है कि युवा स्वावलंबी बने और विकास की राह पर चलें।

इसलिए ऐसी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि अखंड परमधाम संस्था विश्व के 27 देशों में फैली हुई है। संस्था लोगों को आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि विदेशी लोग धन खर्च करके हमारी संस्था से गीता, उपनिषद, रामायण की शिक्षा ग्रहण करते हैं।

सरकार में बैठे लोग देश की संस्कृति को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अंत में  छात्र छात्राओं को धर्म, राष्ट्र की शपथ दिलाकर स्मार्टफोन के गलत उपयोग न करने की नसीहत दी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पांडेय, राकेश तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,रोहित शिवहरे, महेंद्र सिंह, संतराम गुप्ता, आसाराम यादव, अरविंद श्रीवास्तव,कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker