बाढ़ पीड़ितों से मिलने आई केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में एक सप्ताह पूर्व से यमुना और बेतवा की बाढ़ के प्रकोप से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। जिनको प्रशासन बराबर भोजन से लेकर रहने तक के लिए व्यवस्था करने में जुटा हुआ है।

फिर भी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को अपने हमीरपुर जनपद के लिए पूर्व वर्षों से इतना ज्यादा लगाव था कि आज उन्हें स्वयं हमीरपुर आना पड़ा। हमीरपुर आगमन होने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने यमुना पुल में उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री बाढ़ पीड़ितों को स्वयं अपने हाथ से खाना परोस करके खिलाया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को भी महिला महाविद्यालय में उन्होंने अपने हाथों से वितरण किया। तदुपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक भी ली।

इस बैठक में जिले के पदाधिकारी, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अपनी अपनी समस्याओं को अवगत कराया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग गणेश यादव, चेयरमैन कुलदीप निषाद, मंडल प्रभारी रामदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, राधा चैरसिया, महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रोहित शिवहरे, मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद व्यास, जिला मंत्री पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत, अनीता राजपूत, आराधना लोधी, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, लालाराम निषाद एवं सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker