बाढ़ का पानी घरो में घुसने से लोग परेशान

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के बेतवा नदी व यमुना नदी के किनारे बसे गांवो में बाढ़ का पानी आ जाने से निचले स्थान पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी होती जा रही है। वही दोनो नदियों में पानी बढ़ जाने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोग घरों में कैद हो गए है। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे बसे गांव कोतुपुर पटिया, सिकरोड़ी, बचरौली, आदि गांव में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। वही बेतवा नदी के किनारे बसे पारा, बेरी आदि गांवो में बाढ़ का पानी निचले हिस्से मे आ गया है।

जो लोगो की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने ऊंचाई वाले इलाके में जाने के लिए सामान बांधकर तैयारी शुरू कर दिया है। बचरौली गांव निवासी हेमसिंह ने बताया कि गांव के कच्चे मकान में रहने वाले लोग अत्यधिक बढ़ रहे बाढ़ के पानी को देखकर भयभीत है।

वही सिकरोड़ी गांव निवासी पवन पांडेय ने बताया कि लगभग आधे से ज्यादा गांव में पानी भर गया है। गांव की आधी आबादी पंचायत घर सहित जल मग्न हो गई है।

वही बाढ़ से लोग भयभीत है जहरीले कीड़े आदि की अधिकता के साथ ही लोग बुखार सर्दी खांसी जुखाम से पीड़ित हो रहे है। वही कुरारा क्षेत्र के बाढ़ से पीड़ित किसी भी ग्राम में अभी तक किसी भी तरह की कोई दवा का छिड़काव भी नही हुआ है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker