पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा की तिरंगा फुट पेट्रोलिंग

बांदा,संवाददाता। एक सप्ताह तक चलने वाला आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस ने तिरंगा यात्रा तिरंगा फुट पेट्रोलिंग की। आम लोगों में देश भक्ति की भावनाओं को जगाने का काम किया गया है। जिससे लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।

पुलिस की तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से देश भक्ति गीतों के साथ नगर के सभी प्रमुख चैराहे सिविल लाइंस, रोडवेज, बाबू लाल चैराहा, शंकर गुरु, महश्र्वी देवी, छावनी रामलीला चैराहा होते हुए रात 9 बजे स्टेशन में समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई ैच् अभिनंदन ने की।

उनके साथ एसीपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ जियाउद्दीन, सीओ अंबुजा मिश्रा और सीओ आनंद कुमार पांडेय सहित भारी फोर्स मौजूद थी। एसपी अभिनंदन ने बताया, आज बड़े पैमाने पर हम लोगों ने तिरंगा यात्रा और तिरंगा फूड पेट्रोलिंग की है।

जिसमें 2 सौ पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया है। पीआरबी, ट्रैफिक पीएसी के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय भक्ति की भावना आजादी के अमृत महोत्सव में लोगों में जगाई। लोगों में सुरक्षा का भाव भी पैदा किया गया है। शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker