मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की प्रदर्शन, लगाया जाम

उरई/जालौन,संवाददाता। लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जालौन में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर उरई के तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।

प्रदर्शन देखते हुए मौजूद पुलिस जवानों ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जालौन के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों द्वारा यह प्रदर्शन उरई तहसील के गेट पर किया गया। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके। पहले कांग्रेसियों ने तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसियों के हाथों में तख्तियां थी।

इन तख्तियों पर लिखा हुआ था, मोदी है तो महंगाई है, जनता क्यों चिल्लाई है कमर तोड़ महंगाई है…जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे शहर का यातायात बाधित हो गया।

जिसको देखते हुए तत्काल सीओ विजय कुमार आनंद के नेतृत्व में पुलिस वालों ने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया। इस प्रदर्शन को समाप्त कराया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपांशु समाधिया का कहना था कि सरकार खाद्य पदार्थों से लेकर कॉपी किताबों पर जीएसटी लगा रही है। मगर सरकार के कानों में किसी प्रकार की जू नहीं रेंग रही है। अहंकार में डूबी यह सरकार आम लोगों को ठगने का काम कर रही है।

बड़े-बड़े उद्योग पतियों के घरों को भरने में लगी हुई है। जब से मोदी सरकार बनी है, आम आदमी को राहत नहीं है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि जब तक सरकार द्वारा महंगाई को कम नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker